RSS Feed

Tag Archives: poem

Yaadon ka Kabila


यादों का कबीला,
आज फिर मुझे तेरे शहर ले जाता है,
सर्दियों की उन सुबह,
जब हलकी से धुंध से निकल,
तुम सूरज बन मेरे सामने आती थी,
मुस्कुराती थीं,
और फिर धीरे से अपने शब्दों का रस,
मेरे कानों में घोल जाती थी

यादों का कबीला,
आज फिर मुझे उन रातों की याद दिलाता है,
खुला आसमान और अमावस की वह रात,
तारों की चादर तले,
बैठा मेरा चाँद मेरे साथ,
और फिर चुपके से अपने होठों के निशाँ,
मेरे गालों पर तुम छोड़ जाती थी,
मेरे काँधे पर सर रख, गीत कई गुनगुनाती थी

यादों का कबीला,
आज फिर मुझे उन सुनहरी सुबहों की तरफ खींच लाता है,
सूरज की किरणों का दुपट्टा ओढ़े तुम पायल छनकाती आती थी,
लगता जैसे हर सुबह, हर दिन
मुझे तुमसे मिलाने के लिए ही जगाती थी,
और फिर तुम मुस्कुरा कर, थोड़ा इठला कर
मेरे नज़दीक बैठ, अपने हाथों बनी चाय की खुशबु से
मुझे प्यार से उठती

यादों का कबीला,
आज फिर उस चाय के प्याले की तरह,
एक अजीब सी खुशनुमा गर्माहट मुझमे छोड़ जाता है,
कुछ पल याद दिलाता है, तो कुछ भूलने पर मजबूर कर जाता है

यादों का कबीला,
आज फिर मुझे तुम्हारी तस्वीर के पास ले आता है,
जो तुम साथ नहीं तो क्या हुआ,
वह आज भी सुबह की पहली किरण संग, तुम्हारी कुछ नयी यादें मेरे दरवाज़े पर छोड़ जाता है|

 

Photograph by: Sarika Gangwal

Written by: Abhinav Chandel

Forgotten Spears

“She waited from the first blossom of the spring,
Till the last raindrop of the monsoon
And when she was about to close her eyes, she realized
Maybe he’ll arrive with the first dewdrops of winter”

November 2010

आज भी चुनरी से टप टप कर तुम्हारी यादें टपकती रही, आज भी सिरहाने के कोने से तुम्हारे संग बितायी रातें टपकती रही| आज फिर पिताजी ने शादी की बात छेड़ी थी, आज भी रह रह कर हर आहट तुम्हारे आने का ही एहसास करा रही थी| आज भी हर बादल के संग, तुम्हारे होने की एक आस आती है| आज भी हर झोंके के संग हवा तुम्हारी साँसों का संदेशा लाती है, न जाने क्यों इतना तड़पाते हो, आ कर अब मुझे क्यों नहीं ले जाते हो| अब बस भी करो ना, देखो हाथों की मेहँदी आज भी तुम्हारे बिना फीकी सी रह गयी|

“In her almirah, she hid all the letters
She had written for him,
The letters, which still waited for an address
Of that beautiful destination to deliver the magical words
She stored in them.
The stars searched for him,
As she asked moon to deliver her messages to him,
Everynight.”

June 2011

आज कॉलेज के बैग में कुछ ख़त पड़े हुए मिले थे, याद है तुमने दिए थे| आज मुझे संदूक में वो किताब मिली थी, जो तुमने स्कूल में दी थी| याद है वो गुलाब जो पिछली मुलाक़ात में तुमने मुझे दिया था, आज भी उस किताब में मौजूद है| उस गुलाब को आज भी इंतज़ार है उन उँगलियों का जिन्होंने कभी उन्हें अपने प्यार के साथ किसी को पकड़ाया था, और किसी गुलाब को आज भी इंतज़ार है उन उँगलियों का जिन्होंने कभी उसकी पंखुड़ियों को धीरे से सहलाया था और एक भँवरे की तरह चूम कर आने वाली हर रात को खूबसूरत बना दिया था| आज भी उन्ही रातों को अपनी झोली में संभाले वो गुलाब बैठा है इंतज़ार में, अब तो आ जाओ|

“Once again she stayed awake from the midnight
When once he used to catch her last tear,
Till the first morning light
When once he used to convert that tear into the first smile”

January 2012

आज की रात सब बहुत खुश थे, पिताजी कह रहे थे इससे अच्छा लड़का मुझे नहीं मिल सकता| मैं हँस दी, मन तो था की बता दूँ मुझे पहले ही ऐसा कोई मिल चुका है| वही जिसकी याद में कल एक और रात जग कर बिता दी थी| आज मेहँदी न जाने क्यों खिल कर आ रही है, आज न जाने क्यों तुम्हारे आने की आस न जाने क्यों फिरसे आ रही है? देखो आज भी हर पल में तुम्हारा ही नाम लिखा है, कल रात भी सोते हुए आखिरी सपना तुम्हारा ही दिखा है| न जाने ससुराल कैसा होगा, न जाने जो पिताजी ने मेरे लिए चुना है वो तुम्हारे जैसा होगा| न जाने तुम कब आओगे, न जाने संग अपने कब ले जाओगे|

“With the first rays of sun, drenched by her tears,
With the last rays of moonlight, once again she caressed her fears
She looked at those letters for the last time,
As the tears washed away his memories to the bottom of her heart,
Where they still give her a comforting pain after all these years,

Those forgotten spears…”

Photography by: Sarika Gangwal

Written by: Abhinav Chandel 

Pariyo si…

नीले आसमानों में कुछ काले बादल,

बादलों में बारिश की कुछ बूँदें,

बूंदों की मासूमियत,

सच बोल,

उन्होंने वो तुझसे ही पायी हैं ना?

 

बागों में फूल

फूलों में रंग,

रंगों वाली एक इन्द्रधनुष की रेखा,

सच बोल,

वो अपनी उँगलियों से तूने ही बनायीं है ना?

 

सुनसान रास्तों पर कोहरे से घिरा,

खड़ा हूँ मैं

और रह रह कर किसी की खुशबू  का एहसास हो जाता है आज,

सच बोल,

इन कोहरे की परतों को चीरती हुई,

मेरे नज़दीक तू आई है ना?

 

मेरे हाथों में एक गिटार,

गिटार की तारों से खेलती मेरी उँगलियों,

और बन जाती है कुछ नयी धुनें,

सच बोल,

कल रात सपने में आकर,

तूने ही गुनगुनायी  है ना?

 

जंगलों से गुज़रती एक राह,

उन पर कुछ क़दमों के निशाँ,

ले जाती मुझे मेरे बिछरे यार के करीब,

सच बोल,

अपने कोमल पैरों से,

वो निशानों वाली चादर तुने ही बिछायी है ना?

 

काली काली ये रातें,

और खोया खोया सा मैं,

आँखों से दूर आज नींद मेरी,

सच बोल,

अपने जादू से,

तूने ही चुराई है ना?

 

एक खाली कागज़,

उस पर सरपट दौड़ती कलम,

और कुछ अनकहे अजनबी शब्दों से बनती एक कविता,

सच बोल,

अपनी इन आँखों से,

तूने ही बतलायी है ना?

 

Neele aasmaano mein kuch kaale baadal,

Baadlon mein baarish ki kuch boondein,

Boondon ki masoomiyat,

Sach bol,

Unhone woh tujhse hi payee hai na?

 

Baagon mein phool,

Phoolon mein rang,

Rangon waali indradhanush ki rekha,

Sach bol,

Woh apni ungliyon se tune hi banayee hai na?

 

Sunsaan raaston par kohre se ghira,

Khada hun main,

Aur reh reh kar kisi ki khushboo ka ehsaas ho jaata hai aaj,

Sach bol,

Inn kohre ki parto ko cheerti hui,

Mere nazdeek tu aayee hai na?

 

Mere haathon mein ek guitar,

Guitar ki taaron se khelti meri ungliyan,

Aur ban jaati hain kuch nayi dhunein,

Sach bol,

Kal raat sapne mein aakar,

Tune hi gungunayee hai na?

 

Junglon se guzarti ek raah,

Unn par kuch kadmo ke nishaan,

Le jaati mujhe mere bichre yaar ke kareeb,

Sach bol,

Apne komal pairon se,

Woh nishaano waali chaadar tune hi bichayee hai na?

 

Kali kali ye raatein,

Aur khoya khoya sa main,

Aankhon se duur aaj neend meri,

Sach bol,

Apne jaadu se,

Tune hi churayee hai na?

 

Ek khali kagaz,

Uss par sarpat daudti kalam,

Aur kuch ankahe ajnabee shabdo se banti ek kavita,

Sach bol,

Apni inn aankhon se,

Tune hi batlayee hai na?

 

Photograph by: Sarika Gangwal

Written by: Abhinav Chandel

Design a site like this with WordPress.com
Get started