“She waited from the first blossom of the spring,
Till the last raindrop of the monsoon
And when she was about to close her eyes, she realized
Maybe he’ll arrive with the first dewdrops of winter”
November 2010
आज भी चुनरी से टप टप कर तुम्हारी यादें टपकती रही, आज भी सिरहाने के कोने से तुम्हारे संग बितायी रातें टपकती रही| आज फिर पिताजी ने शादी की बात छेड़ी थी, आज भी रह रह कर हर आहट तुम्हारे आने का ही एहसास करा रही थी| आज भी हर बादल के संग, तुम्हारे होने की एक आस आती है| आज भी हर झोंके के संग हवा तुम्हारी साँसों का संदेशा लाती है, न जाने क्यों इतना तड़पाते हो, आ कर अब मुझे क्यों नहीं ले जाते हो| अब बस भी करो ना, देखो हाथों की मेहँदी आज भी तुम्हारे बिना फीकी सी रह गयी|
“In her almirah, she hid all the letters
She had written for him,
The letters, which still waited for an address
Of that beautiful destination to deliver the magical words
She stored in them.
The stars searched for him,
As she asked moon to deliver her messages to him,
Everynight.”
June 2011
आज कॉलेज के बैग में कुछ ख़त पड़े हुए मिले थे, याद है तुमने दिए थे| आज मुझे संदूक में वो किताब मिली थी, जो तुमने स्कूल में दी थी| याद है वो गुलाब जो पिछली मुलाक़ात में तुमने मुझे दिया था, आज भी उस किताब में मौजूद है| उस गुलाब को आज भी इंतज़ार है उन उँगलियों का जिन्होंने कभी उन्हें अपने प्यार के साथ किसी को पकड़ाया था, और किसी गुलाब को आज भी इंतज़ार है उन उँगलियों का जिन्होंने कभी उसकी पंखुड़ियों को धीरे से सहलाया था और एक भँवरे की तरह चूम कर आने वाली हर रात को खूबसूरत बना दिया था| आज भी उन्ही रातों को अपनी झोली में संभाले वो गुलाब बैठा है इंतज़ार में, अब तो आ जाओ|
“Once again she stayed awake from the midnight
When once he used to catch her last tear,
Till the first morning light
When once he used to convert that tear into the first smile”
January 2012
आज की रात सब बहुत खुश थे, पिताजी कह रहे थे इससे अच्छा लड़का मुझे नहीं मिल सकता| मैं हँस दी, मन तो था की बता दूँ मुझे पहले ही ऐसा कोई मिल चुका है| वही जिसकी याद में कल एक और रात जग कर बिता दी थी| आज मेहँदी न जाने क्यों खिल कर आ रही है, आज न जाने क्यों तुम्हारे आने की आस न जाने क्यों फिरसे आ रही है? देखो आज भी हर पल में तुम्हारा ही नाम लिखा है, कल रात भी सोते हुए आखिरी सपना तुम्हारा ही दिखा है| न जाने ससुराल कैसा होगा, न जाने जो पिताजी ने मेरे लिए चुना है वो तुम्हारे जैसा होगा| न जाने तुम कब आओगे, न जाने संग अपने कब ले जाओगे|
“With the first rays of sun, drenched by her tears,
With the last rays of moonlight, once again she caressed her fears
She looked at those letters for the last time,
As the tears washed away his memories to the bottom of her heart,
Where they still give her a comforting pain after all these years,
Those forgotten spears…”
Photography by: Sarika Gangwal
Written by: Abhinav Chandel

Nice one dude…. liked it super cool
thank you so much 🙂
Loved the translations….. and the picture, too.
Thank you Shakti 🙂
Aaj bhi oas ki boond ki tarah yeh palkein nam ho jati hain…
Jab har aate huye lamhe mei teri aahat aati hai 🙂
Thanks for such a lovely comment 🙂
wow 🙂 lovely words and beautiful pictures
Thank you 🙂 🙂
Nice one again. 🙂 Super photography!
Pingback: Homepage